{"_id":"5abd2b1a4f1c1bc8618b45f6","slug":"191522346778-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के सहयोग से अपराध नियंत्रण एवं विकास होता है - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के सहयोग से अपराध नियंत्रण एवं विकास होता है - डीएम
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरो (सहारनपुर)। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कहा है कि अपराध पर नियंत्रण करने के लिये पुलिस जितनी मेहनत करती उसमें जनता का भी सहयोग होता है। ग्राम प्रधानों को बगैर भेदभाव के विकास कराना चाहिए। जिस गांव में अपराध शून्य होगा उस गांव को अधिक बजट दिलाया जाएगा।
डीएम पीके पांडे बृहस्पतिवार को गांव बहलोलपुर में नई पुलिस चौकी के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के सहयोग के बिना न तो विकास ही हो सकता और न ही अपराधों को पर अंकुश लगाया जा सकता। गांव के लोग अपराध करने वालों को रोकें और पुलिस का सहयोग करें। गांव के सुनील कश्यप ने पुलिस चौकी को भूमि प्रदान की है। इससे गांव के लोगों को लाभ होगा। अन्य लोग भी गांव की सुरक्षा एवं विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा अपराधी का कोई धर्म नहीं होता उसको कुचल देना ही देश व समाज हित में होता है। समाज भय मुक्त होकर सुकून की जिंदगी बिताएं। प्रधानों का कर्तव्य है कि गांव को अपराध से मुक्त कराएं और बगैर भेदभाव के विकास कार्य करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि जमीन देने वाले व्यक्ति ने न सिर्फ पुलिस की मदद की है, बल्कि गांव की सुरक्षा में भी योगदान किया है। इस पुलिस चौकी में 11 गांव को जोड़ा गया है। अब इन गांव के लोगों को तीतरो थाना नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस का कर्तव्य है कि जनता को ऐसी सुरक्षा दे कि वह रात में भी भयमुक्त होकर सोएं और अपने को सुरक्षित महसूस करें। उन्हाेंने कहा कि स्थानीय स्तर से कोई मदद नहीं हो सके तो सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचें। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। अपराधियों किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। उसमें जनता का सहयोग जरूरी है। विधायक प्रदीप चैधरी ने कहा कि भाजपा ने जनता को सुरक्षा देने का काम किया। समारोह का संचालन श्रवण शर्मा ने किया। पुलिस चौकी की नींव थानाध्यक्ष गुरुचरण सिंह ने रखी थी। समारोह में जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन, सतीश शर्मा, सतकुमार, ईश्वर दयाल, भाजपा नेत्रपाल सिंह, नोमान मसूद, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, ऋषिपाल, अयूब हसन, गुलजंमा, भूपेन्द्र, पवन राठौर, इकराम, दिनेश प्रमुख, बिटटू प्रधान, सत्यपाल उर्फ पप्पू, नियाज बानू, बीर सिंह, संजय कुमार, चौधरी अरविन्द कुमार शामिल रहे।