फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चौपट हो गई शहर की यातायात व्यवस्था

चौपट हो गई शहर की यातायात व्यवस्था

Mon, 08 Jan 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
चौपट हो गई शहर की यातायात व्यवस्था
कोर्ट रोड बना जाम रोड, फेल हुआ वन-वे प्लान
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस द्वारा किए गए नए प्रयोग ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। वन-वे प्लान के कारण शहर की सबसे चौड़ी कोर्ट रोड अब जाम रोड बन चुकी है। सोमवार को भी इस मुख्य मार्ग पर लगभग पूरा दिन ही जाम लगा रहा। अक्सर जाम रहने के कारण लोग इस मार्ग से गुजरने में कतराने लगे हैं।
सोमवार को सुबह से ही कोर्ट रोड पर जाम लग गया। सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने से ही फजीहत शुरू हो गई। जैन कॉलेज से आने वाले वाहनों के लिए सीधा मार्ग ही बंद कर दिया गया। कोर्ट रोड की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली रोड की ओर मोड़ दिया गया। सब्जी मंडी के पास वाहनों ने जैसे ही मुड़ने का प्रयास किया तो दिल्ली की ओर से आ रहे वाहन रुक गए और फिर जाम लगता गया। दिल्ली रोड, कोर्ट रोड से कचहरी की ओर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां लंबी कतारों में वाहन फंसे रहे। दो-दो और तीन-तीन घंटे के अंतराल पर पूरा दिन ही जाम के हालत बने रहे।
विज्ञापन

---
इन स्थानों पर किया गया वन-वे
यातायात पुलिस ने जैन कॉलेज रोड, दिल्ली रोड मोड़, कलक्ट्रेट तिराहा, हकीकत नगर तिराहा, कचहरी पुल से आगे घंटाघर मोड़ पर वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इनमें सबसे अधिक जाम की स्थिति कोर्ट रोड पर ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जाएगा
यातायात पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि प्रयास तो यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किए जा रहे हैं। नया ट्रैफिक प्लान अधिकांश स्थान पर सफल हुआ है। कोर्ट रोड पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ट्रैफिक प्लान में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed