{"_id":"5a4fc4c64f1c1b44198b5143","slug":"191515177158-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये की कीमत का सामान जल गया। लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पांच दिन के भीतर कस्बे में दुकानों में आग लगने लगने की यह दूसरी घटना है।
कस्बे के मोहल्ला नयाबांस निवासी दीपू पुत्र पाल्ला की रामपुर रोड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के सामने बाइक और साइकिलों की रिपेयरिंग की दुकान है। दीपू ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे किसी व्यक्ति ने दीपू को उसकी दुकान में आग लगने की सूचना दी। आनन फानन में दीपू मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है तथा दुकान के भीतर रखा सामान धू-धू कर जल रहा है। लोगों ने आग पर पानी व मिट्टी डालकर करीब दो घंटे में काबू पाया परंतु तब तक दुकान में रखे बाइक व साइकिल के नये व पुराने टायर, रिम के अलावा अन्य सामान जल गए। दीपू ने नुकसान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। पीड़ित ने तहरीर देकर मुआवजे की मांग की है।
बता दें कि एक जनवरी की सुबह मोहल्ला झाबरी निवासी शाहिद राव, शाहरूख राव की मेन बाजार स्थित किराना व पंसारी की दुकान में भी आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया था।