{"_id":"5a47d9b64f1c1b5c248b5705","slug":"191514658230-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ई ने किया पठोडी बक्काल का शीतकालीन भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ई ने किया पठोडी बक्काल का शीतकालीन भ्रमण
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एके दूबे ने शनिवार को ग्राम पठोडी बक्काल का शीतकालीन भ्रमण किया। उन्होंने चौपाल लगाकर विकास कार्यों की पड़ताल और भौतिक सत्यापन किया।
शनिवार को ग्राम पठोडी बक्काल में आयोजित शीतकालीन भ्रमण में उप जिलाधिकारी देवबंद रामविलास यादव, खंड विकास अधिकारी और थाना प्रभारी नागल आदि भी चौपाल में मौजूद रहे। ग्राम में निर्विवादित विरासत पिछले कई वर्षों से दर्ज नहीं की गई। जिस के संबंध में उप जिलाधिकारी महोदय को स्वयं जांच कर पूर्व तैनात लेखपालों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। एडीएम ई ने गांव के खसरा संख्या 147 में स्थित तालाब और पशुचर भूमि खसरा संख्या 145 से तत्काल अवैध कब्जा हटवाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव की पानी निकासी के संबंध में ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराए जाने पर बीडीओ को निर्देशित किया गया। गांव में 50 शौचालय के लिए धन प्राप्त हुआ है लेकिन अब तक 32 शौचालय ही बने हैं। शेष 18 शौचालय शीघ्र बनाए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। पड़ोस के गांव मीरपुर में तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण देखे जाने पर उप जिलाधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पठोडी बक्काल का निरीक्षण किया। विद्यालय के 69 बच्चों में से 52 बच्चे उपस्थित पाए गए। शिक्षा के संबंध में बच्चों से पूछे गए सवाल के उत्तरों से संतुष्ट नहीं होने से अध्यापिका रितू को शिक्षण कार्य बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय में मिड डे मील की स्थिति सही पाई गई तथा आलू गोभी गाजर सोयाबीन की सब्जी व चावल तैयार पाए गए। भोजन रेशमा और बबली के द्वारा बनाया जाता है।