{"_id":"5a3574b14f1c1b74698c2301","slug":"191513452721-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर। सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल शारदानगर ने अपना वार्षिक खेल दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम पीके पांडेय, एएसपी सुरेंद्र कुमार दास, भाजपा नेता अभय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने लेमन रेस, थ्री लेग्ड रेस, खोखो, बास्केटबॉल, फ्रॉग रेस आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभय चौधरी, महेंद्र तनेजा, सीएमओ बीएस सोढी, दलजीत सिंह कोचर, रंजना नैब, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव और सुधीर जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसके तहत बच्चों ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुषमा बजाज, तृप्ति हंगानी, सौरभ बजाज, मधुर बजाज, मोहक बजाज, अनु बजाज, कीर्ति बजाज आदि मौजूद रहीं।
फिगरेटिव पेंटिंग का डेमोस्ट्रेशन दिया
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के चित्रकला विभाग में शनिवार को एक दिवसीय चित्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया। गाजियाबाद से आए चित्रकार डॉ. रामबलि प्रजापति ने एक्रेलिक के माध्यम से फिगरेटिव पेंटिंग का डेमास्ट्रेशन दिया गया। उन्होंने चित्रकला विभाग के बीए और एमए के विद्यार्थियों को ह्यूमन एनॉटामी एवं कंपोजिशन के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही कालाबाजार विषय पर व्याख्यान भी दिया। इस मौके पर डॉ. रामशब्द सिंह, डॉ. बबीता, डॉ. महेश कुमार, कृतिका मेहता, पिंकी, मोनिका, प्रियंका, चिंकी, सुबोध कुमार, सोमवीर, सचिन कुमार, राहुल, सोनिया, आशा, अलका, आरती, नितिन, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मचाई धूम
सहारनपुर। रेजिंग स्टार एकेडमी परिसर में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य परमजीत बोप्पाराय और मुख्य अतिथि संत मीराजी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने धार्मिक और देशभक्ति गीतों पर नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी। इतना ही नहीं, बच्चों ने नाटिकाओं के माध्यम से स्वच्छता, बेटी बचाने-बेटी पढ़ाने, वातावरण को शुद्घ रखने और पानी बचाने का संदेश दिया। इस दौरान अलका, पूजा, सोनिया, अलीजा, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।