फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिजली की बढ़ी दरों को लेकर 14 को जिला मुख्यालय पर गरजेंगे किसान

बिजली की बढ़ी दरों को लेकर 14 को जिला मुख्यालय पर गरजेंगे किसान

Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों को लेकर 14 को जिला मुख्यालय पर गरजेंगे किसान
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार से विद्युत दरों को बढ़ाने का काम किया गया है, वह किसानों की कमर तोड़ने वाली कार्रवाई है। बढ़ी दरों को तत्काल प्रभाव से वापिस लिया जाए अन्यथा 14 दिसंबर को जनपद भर के किसान जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित किसानों की बैठक में नीरज चौधरी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए एक लाख रुपये तक के ऋण माफी की घोषणा की थी। इसमें भी पात्र किसानों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लेखपाल द्वारा कर्ज माफी रिपोर्ट में जमकर धांधली की गई है जिसका खामियाजा किसानों का भुगतना पड़ रहा है। नगर अध्यक्ष सुरेश धीमान ने कहा कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जों को हटवाया जाए और भ्रष्ट अधिकारियों की कार्यशैली की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में बकाया गन्ने का भुगतान किए जाने की भी मांग की गई। इस दौरान राजा सैनी, सुरेश कुमार, सोनू, चौधरी अजब सिंह, गुलशन, अनुज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed