फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चुनाव संचालन समिति में बागियों को भी जगह

चुनाव संचालन समिति में बागियों को भी जगह

Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव संचालन समिति में बागियों को भी जगह
चुनाव संचालन समिति में बागियों को भी जगह
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर समिति का गठन किया है। इस समिति में पार्षद का टिकट न मिलने के कारण बागी हुए कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने बताया कि चुनाव संयोजक केएल अरोड़ा को बनाया गया।
सह संयोजक नीरज माहेश्वरी, केसी वालिया, नरेश धनगर, पुनीत त्यागी, विनोद चोजड़, अल्पना तलवार, राहुल लखनपाल, प्रेमपाल कटारिया, चीफ इलेक्शन एजेंट अमर गुप्ता, समन्वय पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, चुनाव संरक्षक सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मनोज चौधरी, हरीश मलिक, सुरेंद्र शर्मा, मदन लाल गुप्ता, विजेंद्र चौधरी, महिपाल वाल्मीकि, सरदार इंद्रजीत सिंह, प्रचार व्यवस्थापक पुनीत त्यागी, अतिथि व्यवस्थापक सुरेश पसरीचा, मनोज कपूर, पंकज बजाज, अश्वनी अरोड़ा, विशाल दुआ, भोजन व्यवस्थापक सुरेश सलूजा, मानवेंद्रनाथ, संजय शर्मा, वाहन व्यवस्थापक अमित गर्ग, नीरज जैन, कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन, अनिल मित्तल, बैठक सूचना प्रमुख नीरज माहेश्वरी, नरेश धनगर, अनिल मित्तल, प्रशासनिक व्यवस्थापक शीतल बिश्नोई, अरूण गुप्ता, हन्नी वर्मा, योग चुग, पंकज उपाध्याय, ध्रुव आहुजा, जनसभा व्यवस्थापक विनोद चोजड़, ललित राणा, कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, मदनलाल गुप्ता, व्यापार बाजार मंडल में दिनेश सेठी, कृष्ण लाल ठक्कर, जनसंपर्क प्रमुख हेमंत अरोड़ा, विनोद चोजड़, संदीप रावत, मनोज कपूर, मीडिया व्यवस्थापक अजय शर्मा, मनोज ठाकुर, नरेश धनगर, पदम ढायकी, नीरज ठकराल, बस्ता प्रमुख सरदार सुपनीत सिंह, अंकुर अग्रवाल, आईटी व्यवस्था अजय वशिष्ठ, आदित्य भारद्वाज, आनंद भाटिया को नियुक्त किया गया। महिलाओं में रमा गुप्ता, अवनीत कौर और रितिका शर्मा को सदस्य बनाया गया है। उधर, रविवार को भाजपा ने आईटीसी मार्ग पर नगर निगम चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों पार्षद के लिए टिकट ना मिलने पर नीरज माहेश्वरी, अमित गर्ग, मनोज ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ ही लामबंद हो गए थे। इन्होंने पत्रकार वार्ता कर हंगामा भी किया था। नगर निगम चुनाव संचालन समिति में इन तीनों कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed