फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छठवें दिन बसपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

छठवें दिन बसपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
छठवें दिन बसपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
छठवें दिन बसपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

सहारनपुर। निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन बृहस्पतिवार को महापौर पद के लिए बसपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों समेत कुल छह लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की। दल-बल के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को शांतिपूूर्ण तरीके से अंदर भेजा गया। वहां प्रस्तावकों के साथ जाकर अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर को जमा कराएं। इस दौरान तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों समेत सभी दावेदारों ने जीत के दावे किए।
बृहस्पतिवार की सुबह कलक्ट्रेट परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। करीब 12 बजे के बाद से महापौर पद के दावेदारों ने कलक्ट्रेट पहुंचने शुरू हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी शशि वालिया प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, हाजी बाहर अहमद, जावेद साबरी, राव खुर्रम के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने नायब शहर काजी नदीम अख्तर, पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू, जगपाल सिंह, राव बाबर, औसफ गुड्डू, जनेश्वर प्रसाद, नरेश गौतम सहित अन्य लोगों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के सामने दावेदारी प्रस्तुत की। सपा प्रत्याशी साजिद चौधरी ने नगर विधायक संजय गर्ग, जगपाल सिंह, सरफराज खान, अली खान, अब्दुल गफूर के साथ नामांकन पत्र जमा कराया। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया की पत्नी सोनिया वालिया, तसलीम और सलाऊद्दीन राजा ने भी निर्दलीय के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रत्याशियों और नेताओं के काफिलों को कलक्ट्रेट गेट के बाहर रोक दिया गया। हालांकि समर्थकों के अति उत्साह के कारण पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कत हुई। सपा प्रत्याशी साजिद चौधरी ने जूलुस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर आचार संहिता के उल्लंघन के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी से सपा के साजिद ने लिया आशीर्वाद
चुनावी समर में राजनीतिक दल एक दूसरे को हराने के लिए कमर कस रहे हैं, मगर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में खुशनुमा नजारा देखा गया। बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान नामांकन दाखिल कर कक्ष से बाहर आए तो सपा प्रत्याशी साजिद चौधरी पहुंच गए। उन्होंने फजलुर्रहमान को देखकर उनके पास आए और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
हाजी स्नातक, साजिद इंटर पास और शशि के पास हैं 100 पशु
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र दाखिल किए। इसके अनुसार बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान 66 वर्ष के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। उनके पास करीब ढाई करोड़ की संपत्ति है। .22 के रिवाल्वर के अलावा इन पर दो लाख 80 हजार रुपये का लोन भी है। 45 वर्षीय साजिश चौधरी सपा प्रत्याशी हैं और इंटरमीडिएट पास हैं। इनके पास करीब एक करोड़ 82 लाख रुपये की संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि वालिया की उम्र 52 वर्ष है और एक करोड़ 83 लाख रुपये की संपत्ति है। स्कार्पियो, ट्रैक्टर, स्कूटर, बाइक के साथ एक पिस्टल भी है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 33 गाय और 62 भैंस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed