फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   191 driving licences suspended in eight months for breaking traffic rules

Saharanpur News: यातायात नियम तोड़ने पर आठ महीने में 191 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Sat, 14 Sep 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
191 driving licences suspended in eight months for breaking traffic rules
सहारनपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले आठ महीने में 191 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सबसे ज्यादा 170 लाइसेंस ओवरलोडिंग और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर हुए। इसके बावजूद सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही देखी जा सकती है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग सड़क पर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करता है, लेकिन लाइसेंस लेने के बाद भी लोग नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन में की गई कार्रवाई के आधार पर परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसें की वैधता निर्धारित करता है। जनवरी से अगस्त तक बार-बार नियम तोड़ने वाले 191 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया गया। इसमें ओवरलोडिंग के मामले सबसे अधिक हैं, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने और ओवर स्पीड में भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

-------
-- इनमें हुए ड्राइविंग लाइसेंस
ओवरलोडिंग --- 85
शराब पीने पर -- 14
ओवरस्पीड ---- 07
मोबाइल का प्रयोग - 85
--------
-- नियमों के उल्लंघन पर होती है कार्रवाई

एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर चालकों को जागरूक किया जाता है। साथ ही अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है, जो निरंतर चलती रहती है। आठ महीने में 191 ड्राइविंग निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed