फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   18,50655 voters will sacrifice in the great festival of democracy

Saharanpur News: लोकतंत्र के महापर्व में 18,50655 मतदाता देंगे आहुति

Sun, 17 Mar 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
18,50655 voters will sacrifice in the great festival of democracy
सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज गया है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही सियासी गलियारों में भी बेचैनी शुरू हो गई है। सहारनपुर एक नंबर लोकसभा सीट है। यहां पर पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है। सहारनपुर लोकसभा में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबंद और रामपुर मनिहारान शामिल हैं। इसके अलावा गंगोह और नकुड़ विधानसभा कैराना लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन

सहारनपुर लोकसभा सीट की बात करें तो इस बार 18,50655 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 977838 पुरुष, 872728 महिला और 89 थर्ड जेंडर है, जबकि 2019 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1739082 थी। इसमें 1227462 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसके अलावा 4284 ने नोटा का इस्तेमाल किया और 360 वोट निरस्त पाए गए थे। कुल मिलाकर यहां प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने में महिला मतदाताओं की भी अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन




जिले में श्रेणीवार मतदाता



उम्र मतदाता

18-19 39345



20-29 577000

30-39 701885



40-49 498735

50-59 403058



60-69 228768

70-79 102757



80-89 30460

90-99 6534



100-109 678

110-119 17



120 प्लस 14

नोट : यह आंकड़े चुनाव कार्यालय से लिए गए हैं।



कुछ ऐसा रहा था 2019 का चुनाव
2019 के चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 11 थी। गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को 51,4139 वोट मिले थे। जिन्होंने जीत का परचम लहराया था, जबकि भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा 49,1722 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को 207068 वोट मिले थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकुड़ और गंगोह 746078 मतदाता

सहारनपुर जिले की नकुड़ और गंगोह विधानसभा कैराना लोकसभा के अंतर्गत है। नकुड़ में कुल मतदाताओं की संख्या 359314 है। जिसमें पुरुष मतदाता 189394, महिला मतदाता 169914 और थर्ड जेंडर की संख्या 6 है। इसी तरह गंगोह विधानसभा में कुल मतदाता 386764 है। इसमें पुरुष मतदाता 204737, महिला मतदाता 182019 और थर्ड जेंडर 8 है। कुल मिलाकर दोनों विधानसभा में 746078 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed