फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराने और मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (अंबावत) कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी में प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौँपा। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

सोमवार को ज्ञापन सौंपने से पहले कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में भाकियू (अंबावत) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब पीने से काफी लोगों की मौत हो चुकी है और काफी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने 25 नवंबर 2018 को होटलों, ढाबों और विभिन्न गांवों में खुुलेआम बिक रही अवैध शराब की शिकायत प्रशासन से की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करते। शिकायत करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी शिकायत पर शासन प्रशासन कार्रवाई करता तो जिले में इतने लोगों की मौत न होती। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच कराने, मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। अध्यक्षता पवन और संचालन अनित चौहान ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, अर्जुन सिंह, तकी, राहुल गुर्जर, महमूद प्रधान, प्रकाशचंद, अब्दुल रहमान, राशिद, कल्लू, सोमवीर, सुखवीर, नसीम, अवनीश रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed