फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   योग से निरोग बनेंगे स्कूलों के बच्चे

योग से निरोग बनेंगे स्कूलों के बच्चे

Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
योग से निरोग बनेंगे स्कूलों के बच्चे
योग से निरोग बनेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए डायट प्राचार्य ने प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग दिवस मनाने की घोषणा की है। उनका मानना है कि योग के माध्यम से बच्चों को सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है।
डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि योग से मस्तिष्क की एकाग्रता और तीव्र स्मरण शक्ति का विकास हो सकता है। विद्यालयों में योग के साथ ही बच्चों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया जाएगा। क्योंकि अनेक गंभीर बीमारियां गंदगी की वजह से पैदा होती हैं। यदि हम स्वच्छता अपनाएंगे तो ही योग का भी महत्व है। प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग दिवस मनाने की शुरूआत आईटीसी के हॉल से हुई, जहां नटखट योगी खोज कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीएसए रमेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनको योगाचार्य प्रदीप के द्वारा योग का महत्व समझाते हुए योग क्रियाएं कराई गईं। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़, डॉ. पूजा यादव, अर्चना, सुनील क्वात्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हम और हमारा स्वास्थ्य को लेकर कार्यशाला
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और दस में लागू ‘हम और हमारा स्वास्थ्य’ पुस्तक लगी है। होप संस्था द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को नौतिक खेलकूद और शारीरिक शिक्षा विषय के रूप में लिया गया है। जिसका मकसद विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देकर जागरूक करना है। किताब को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जेवी जैन इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सदर, पुंवारका, बलियाखेड़ी के विद्यालयों के शिक्षक और होप संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जयदीप ढोंढियाल, एसएमके रिजवी, प्रधानाचार्य अतुल जैन, सुरेंद्र केला, दीपक गुप्ता, प्रदर्शन जैन, पंकज जैन, राजन जैन, नरेश शर्मा, किरण शर्मा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed