फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घाड़ के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित

घाड़ के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 19 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
घाड़ के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित
घाड़ के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

बेहट। पिछले चार दिन से घाड़ क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। इससे ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार को फैजाबाद के ग्रामीणों ने हंगामा कर बिजली और आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से पेयजल परियोजनाओं की बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई और नहीं इसके लिए जल निगम की तरफ से कोई प्रयास किया गया। घाड़ क्षेत्र में पिछले दिन बरसाती नदियों में आई बाढ़ में पेयजल पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त होने और विद्युत पोल गिरने से खुवाशपुर, रामपुर बड़कलां, रामपुर, फैजाबादऔर मगनपुरा सहित अन्य गावों में बरसात के मौसम में भी पेयजल की जबरदस्त किल्लत बनी रही। फैजाबाद और मगनपुरा गांव में परियोजना का ट्रांसफार्मर चार दिन से फूंका है। इस कारण इन दोनों गांव के साथ ही जानीपुर और रहना गांव में भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। गांवों में लगे हैंडपंपों पर दिनभर ग्रामीणों की लंबी लाइन लगी रहती है। ये हैंडपंप ग्रामीणों के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पेयजल किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग एवं जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उधर, खुवाशपुर गांव में पेयजल समूह योजना की पाइप लाइन नदी की बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने से एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। इससे ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रामपुर बड़कलां पेयजल परियोजना की विद्युत लाइन के पोल भी पिछले दिनों नदी में आई बाढ़ में गिर गए थे। इससे परियोजना की बिजली की आपूर्ति बंद है और परियोजना बंद होने के चलते रामपुर बड़ाकलां सहित अन्य गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed