{"_id":"5b5e0ae44f1c1b3b5a8b7b86","slug":"181532889828-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोकल यूनिवर्सिटी को बंद करने की मांग, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोकल यूनिवर्सिटी को बंद करने की मांग, जाम
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी को बंद करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगा दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर यूनिवर्सिटी को कब्जे में लेने की मांग की।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने पंचायत का आयोजन किया। संयोजक पंकज ने कहा कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी के खिलाफ जारी उनके आंदोलन को सफलता मिल रही है, लेकिन ग्लोकल यूनिवर्सिटी बंद नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ग्लोकल यूनिवर्सिटी प्रबंधतंत्र पर गंभीर आरोप लगाए। इसके पश्चात पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। सीओ ने पदाधिकारियों को शांत कराकर जाम खुलवाया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर यूनिवर्सिटी को कब्जे में लेने की मांग की। कपिल मोहड़ा, आशीष रोड, विकास चौधरी, दिव्यांश पंडित, सन्नी सैनी, सचिन गुर्जर, शुभम सैनी आदि मौजूद रहे।