फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर में भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

शहर में भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

Mon, 30 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शहर में भारी वाहनों का डायवर्जन लागू
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़े वाहनों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है, जबकि छोटे वाहनों का मार्ग 31 जुलाई के बाद पूरी तरह से परिवर्तित कर दिया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी शुरू करा दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश के बीच कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा से पूर्व हुई बारिश ने प्रशासन की तैयारियों में खलल डाल दी है। सड़कों को तो पूरी तरह से उखाड़ डाला है, जबकि शिविरों को लगाने में भी देरी हो रही है। लेकिन पुलिस ने बड़े वाहनों को कांवड़ रूट पर चलने से पूरी तरह से रोक दिया गया है, जबकि छोटे वाहन अभी भी चल रहे हैं। बड़े वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर छोटे वाहनों का संचालन 31 जुलाई के बाद पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। अधिकारी भी लगातार कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है और पूरे परिसर में यात्रियों पर नजर रखे हुए है। शिविर वाले स्थानों एवं प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि कांवड़ मार्ग की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। डायवर्जन लागू करा दिया गया है। 31 जुलाई के बाद डायवर्जन पूरी तरह से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed