{"_id":"5b58c89b4f1c1b1e308b6e0e","slug":"181532545179-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हंगामा करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में हंगामा करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नशे में धुत होकर हंगामा करने साथियों के साथ मारपीट एवं अभद्रता करने के आरोप में एसएसपी ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों को कई बार चेतावनी दी गई थी। सीओ की जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।
गंगोह की पुलिस चौकी कुंडा कलां पर तैनात सिपाही सेंसरपाल पर शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक रूप से हंगामा करने का आरोप है। सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय से सेंसरपाल की शिकायत आ रहीं थीं। कई बार चेतावनी भी जारी की गई। लेकिन सेंसरपाल नशे में धुत होकर हंगामा करने के साथ साथियों से भी अभद्रता करता रहा। चेतावनी के बाद भी कोई सुधार नहीं आया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने एसएसपी को भेज दी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार की सुरक्षा में तैनात सिपाही मनोज त्यागी पर ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर हंगामा करने, साथियों एवं अन्य लोगों के साथ अभद्रता करने की शिकायतें लगातार अधिकारियों को मिल रहीं थीं। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बुधवार को दोनों सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों सिपाहियों की शिकायतों की जांच कराई गई थी। आरोप सही पाए जाने पर दोनों पर कार्रवाई की गई है।