{"_id":"5adf82294f1c1b6e098b62f8","slug":"181524597289-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान को छेड़ा तो सड़कों पर उतरेगा दलित समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान को छेड़ा तो सड़कों पर उतरेगा दलित समाज
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान को छेड़ा तो सड़कों पर उतरेगा दलित समाज
सहारनपुर। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए संविधान बचाओ राष्ट्रीय महासम्मेलन से लौटे कांग्रेसियों ने बैठक कर दलित समाज को सम्मेलन में उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव सतपाल सिंह बर्मन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म कर देना चाहती है, जिसका मकसद दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना है। मगर कांग्रेस भाजपा को इन मंसूबों में सफल नहीं होने देगी। कहा कि दिल्ली में हुए संविधान बचाओ महासम्मेलन सफल रहा, जिसमें देश भर के दलित नेताओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। एक स्वर में आवाज उठी है कि यदि भाजपा सरकार ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो देश भर का दलित समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। बर्मन ने सहारनपुर से सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक में मेनपाल, राम सिंह, सुभाष, अरविंद, अनिल, अंकुर, विनोद, सुरेश, दीपक, प्रभात, मनोज, लकी आदि मौजूद रहे।