{"_id":"5ad4f0594f1c1b9e098b4eb1","slug":"181523904601-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से की ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से की ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्राम नंदी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा कराने वालों ने ग्राम सभा का खड़ंजा उखाड़कर निर्माण कर लिया है।
सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्राम नंदी के मतलूब और अफरोज ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले एक परिवार के लोगों ने जल निकासी के रास्ते पर जबरदस्ती अवैध तरीके से दीवार बना दी है। इसके अलावा तालाब में मिट्टी भराव कर अवैध कब्जा कर लिया है, उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत रात को ही 100 नंबर पर दे दी गई थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर काम को बंद करा दिया था और अवैध कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी वे सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने डीएम से अवैध कब्जा हटवाकर पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।