फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आठ माह बाद भी खुलासा नहीं होने पर रोष जताया

आठ माह बाद भी खुलासा नहीं होने पर रोष जताया

Thu, 15 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
आठ माह बाद भी खुलासा नहीं होने पर रोष जताया
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव कुरढ़ीखेड़ा में गोवंश का कटा सिर मिलने की घटना के आठ माह बाद भी खुलासा नहीं होने से हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष 26 जून को गोवंश का सिर मिलने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया था। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर 24 फरवरी को हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रमोद सैनी की अगुवाई में डीआईजी कार्यालय पहुंच कर डीआईजी शरद सचान से मामले के खुलासे की मांग की थी। इस पर डीआईजी ने सीओ बेहट से मामले की रिपोर्ट तलब की है। हिंदू संगठन के मुकेश कुमार, राम सिंह राणा, प्रमोद सैनी, रविन्द्र सिंह, अशोक कुमार, अरविंद राणा आदि का कहना है कि क्षेत्र में गोवंश तस्करी चरम पर है और पुलिस इसे रोक पाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने चेताया कि यदि गोवंश की तस्करी और कटान बंद नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed