फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मनुष्य के सर्वागींण विकास में सहायक होती हैं पुस्तकें: कमिश्नर

मनुष्य के सर्वागींण विकास में सहायक होती हैं पुस्तकें: कमिश्नर

Sun, 28 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मनुष्य के सर्वागींण विकास में सहायक होती हैं पुस्तकें: कमिश्नर
सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। ये मनुष्य के ज्ञान अर्जन से लेकर मार्गदर्शन करने आदि में विशेष भूमिका निभाती हैं। पुस्तकें मनुष्य के मानसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, चारित्रिक, धार्मिक एवं व्यवसायिक विकास में सहायक होती हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर ने व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टंडन की पुस्तक महापुरूषों के अनमोल वचन का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का सबसे अच्छा स्रोत हैं। वैदिक साहित्यों से उस हमें उस काल के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पहलुओं की जानकारी मिलती है। विश्व की हर सभ्यता के विकास में पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के कारण अब पुस्तकों के इंटरनेट संस्करण भी उपलब्ध होने लगे हैं। इसके बावजूद दुनिया की सभी भाषाओं में हर विषय की करोड़ों पुस्तकें उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में रवि बब्बर, गुलशन नागपाल आदि ने मंडलायुक्त का स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। शीतल टंडन, सरदार राजपाल सिंह, कृष्ण लाल मिड्ढा, मुरली खन्ना, दिनेश सेठी, यशपाल मैनी, ललित पोपली, कुलदीप धमीजा, पवन गोयल, अनिल गर्ग, सुनील कपूर, सचिन सलूजा, रमन चावला, आशु सिंधु, एसके आहुजा, अखिलेश मित्तल, गुलशन कत्याल, नीरज कुमार, राणा सिंधु, रम्मी धवन, सुरेंद्र कुमार दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed