फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपराध नियंत्रण बैठक में डीआईजी और एसएसपी ने कसें अधिकारियों के पेंच

अपराध नियंत्रण बैठक में डीआईजी और एसएसपी ने कसें अधिकारियों के पेंच

Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण बैठक में डीआईजी और एसएसपी ने कसें अधिकारियों के पेंच
अपराध नियंत्रण बैठक में डीआईजी और एसएसपी ने कसे पेंच
विज्ञापन

सहारनपुर। शुक्रवार की देर रात तक चली अपराध बैठक में डीआईजी एस इमैनुअल और एसएसपी बबलू कुमार ने अपराधों के नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने अधिकारियों को सर्दियों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

शुक्रवार की शाम 4 बजे से क्राइम बैठक शुरू हुई तो देर रात तक चली। डीआईजी एस इमैनुअल और एसएसपी बबलू कुमार ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अनसुलझे मामलों को लेकर थानाध्यक्षों की जमकर क्लास ली। लूट के अनसुलझे 5 मामले एवं 10 हत्याओं के मामलेेे अभी तक अनसुलझे हैं। जिनको लेकर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के सीओ को मानीटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए, अगले वर्ष के लिए मामले लंबित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ठंड और धुंध में बावरिया एवं छयमार गैंग सक्रिय हो जाते हैं। देवबंद में छयमार एक गैंग को पकड़ा भी गया है। लेकिन बावरिया सक्रिय हो सकते हैं। एक नया गैस कटर गैंग भी सक्रिय हो चुका है। देवबंद में एक बैंक में और एक गागलहेड़ी में एटीएम को काटने का प्रयास किया गया। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं में कमी आई है, और भी कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों को जेल भेजा जाए। वांछितों और इनामी अपराधियों की सूची बनाकर काम किया जाए। नए पकड़े जा रहे हैं, पुराने अभी बचे हुए हैं। जिनकी कुर्की हो गई है और गिरफ्तार नहीं हुए हैं ऐसे 50 लोग हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाए। चोरी की घटनाएं सर्दियों में बढ़ रही हैं। उनको भी नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed