{"_id":"597b88174f1c1bb2758b4571","slug":"181501267991-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मदरसा छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मदरसा छात्र की मौत
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मदरसा छात्र की मौत हो गई। छात्र मेरठ के अगवानपुर का रहने वाला था। पांच दिन पूर्व ही दारुल उलूम वक्फ में उसका दाखिला हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक के समीप टहलते समय छात्र ट्रेन की चपेट में आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेरठ के अगवानपुर निवासी उम्मीद अहमद के बेटे नाजिम (17) का एडमिशन पांच दिन पूर्व दारुल उलूम वक्फ में अरबी सोम कक्षा में हुआ था। जो कमरा नंबर 37 में अपने गांव के साथी फाजिल के साथ रह रहा था। शुक्रवार की शाम वह टहलने के लिए निकला था। बताया जाता है कि नाजिम शाम करीब 4.45 बजे भायला-कासिमपुरा रेलवे फाटक के बीच टहलते टहलते रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गया। इसी दौरान दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। वहां घूम रहे अन्य मदरसा छात्रों ने शव पड़ा होने की सूचना मदरसे में दी तो देखते ही देखते वहां मदरसा छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नाजिम के दोस्त भी वहां पहुंच गए जिन्होंने उसे पहचाना। बताया गया है कि हादसे से कुछ देर पहले नाजिम के दोस्त जैद ने उसे फोन किया था। नाजिम ने बताया था कि वह मदरसा असगरिया के पास बैठा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस और मदरसे के जिम्मेदार भी वहां पहुंच गए। खानकाह पुलिस चौकी प्रभारी साजिद अली ने बताया कि छात्र नाजिम दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया है। उसके परिजनों को सूचना दी दे गई है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्र के साथ हुई घटना से दारुल उलूम वक्फ में शोक का माहौल है।