फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान मेला

किसान मेला

Sun, 25 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
किसान मेला
खेती को लाभकारी बनाने के लिए नई तकनीक अपनाएं किसान: धर्म सिंह
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि खेती को ओर अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक को अपनाना चाहिए। नई तकनीक से जहां उत्पादन बढे़गा, वहीं लागत भी कम होगी।
शनिवार को कंपनी बाग परिसर में दो दिवसीय किसान मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने किया। राज्यमंत्री ने बताया कि किसान फूलों की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को ड्रिप इरीगेशन व स्प्रिंकलर सिस्टम का खेती में प्रयोग करने की सलाह देते हुए उद्यान विभाग के कार्यों की सराहना की। सीडीओ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त होती है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि पॉली हाउस में जरबेरा की खेती से किसान प्रति वर्ष 10-12 लाख की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। प्रगतिशील कृषक राजपाल सिंह जगहैता गुर्जर ने लीची के उद्यान पर किसानों से अपने अनुभव साझा किए और इसकी नई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने कृषकों को कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिये पंजीकरण कराने की सलाह दी। डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. बीपी शाही, डॉ. आईके कुशवाहा आदि ने भी किसानों को उत्तम खेती के टिप्स दिए। राज्यमंत्री ने प्रगतिशील कृषकों रणवीर सिंह, सतकुमार, कुलदीप, विनय कुमार आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया। चुहुड़ सिंह, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, नितिन जैन, सेंसर पाल सिंह, राजेंद्र तोमर, ब्रजेश कुमार, विजय पाल, रामप्यारे, आजाद सिंह, सुशील कुमार, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में इनके लगे स्टाल
सहारनपुर। किसान मेले में औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, राजकीय फल संरक्षण केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, कृषि विविधीकरण परियोजना (डास्प) पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ, मेरठ इंर्रिगेशन एंड एग्रो कंपनी आदि के स्टाल लगे हुए हैं। किसानों ने स्टालों पर जाकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed