फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   178 couples tied the knot under Chief Minister's Mass Marriage Scheme

Saharanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से विवाह बंधन में बंधे 178 जोड़े

Thu, 18 Jan 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
178 couples tied the knot under Chief Minister's Mass Marriage Scheme
नकुड़ में नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते विधायक मुकेश चौधरी। संवाद
नकुड़/साढ़ौली कदीम। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नकुड़ में 60 जोड़ों तथा साढ़ौली कदीम में 118 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने वैवाहिक जोड़ों को सफल जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

नकुड़ के केएलजीएम इंटर काॅलेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम आदमी को सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रत्येक वर्ग की बहन-बेटियां वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहीं हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 46 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व 14 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, बीडीओ प्रणय कृष्ण, एडीओ नेत्रपाल, एडीओ त्रिलोचन, पवनसिंह राठौर, राकेश गुप्ता, संजय प्रधान, सम्राट प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला उनका शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर 118 जोड़ों को विवाह बंधन में बंधने पर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में एसडीएम बेहट दीपक कुमार, ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास सिंह, पूर्व प्रमुख इनाम, अनिल कुमार, राजीव शर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed