{"_id":"60fb0b918ebc3e580e0ae8af","slug":"17455-people-applied-anti-coronavirus-vaccine-saharanpur-news-mrt548725140","type":"story","status":"publish","title_hn":"17455 लोगों ने लगाया कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17455 लोगों ने लगाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को जनपद के 149 बूथों पर कुल 17455 लोगों ने टीका लगवाया। इन 149 बूथों में सरसावा और साढ़ौली कदीम में 27-27, सहारनपुर शहर में 22, रामपुर मनिहारान में 20, देवबंद में 13, मुजफ्फराबाद और पुवांरका में सात-सात, नकुड़ में छह तथा गंगोह, नागल, नानौता और सुन्हेटी खड़खड़ी में पांच-पांच बूथ बनाए गए थे। पहली खुराक के लिए 25450 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिनके सापेक्ष 14477 लोग टीका लगवाने पहुंचे। दूसरी खुराक के लिए 1400 लोगों का लक्ष्य था, जिनके सापेक्ष 2978 लोगों ने टीका लगवाया।
-------
नहीं मिला संक्रमित, 15 सक्रिय मरीज
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। कोरोना की दोनों लहर में जनपद में अभी तक कुल 33141 संक्रमित मिले हैं। उधर, शुक्रवार को ठीक होने वालों की संख्या भी शून्य रही। इस प्रकार वर्तमान में जनपद में कोरोना के 15 ही सक्रिय मरीज हैं।