{"_id":"5cd5bcdbbdec220755417c60","slug":"171557511387-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग के पहले दिन सिविल सर्विस परीक्षाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग के पहले दिन सिविल सर्विस परीक्षाओं की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग के पहले दिन सिविल सर्विस परीक्षाओं की जानकारी दी
सहारनपुर। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ कर दिया गया। दो पालियों में हुई कोचिंग क्लास में सभी 648 युवा उपस्थित रहे। पहले दिन सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्होंने सिविल सर्विस की विभिन्न परीक्षाओं और उसमें आने वाले सलेबस आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित राजकीय पालीटेक्निक सभागार में जिला प्रशासन की ओर से नि:शुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया गया। कोचिंग क्लास के पहले दिन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने युवाओं को सिविल सर्विस की विभिन्न परीक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए उसके सलेबस आदि के बारे में विस्तार से बताया। कोचिंग क्लास के पहले दिन प्रवेश परीक्षा में चयनित सभी 648 युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नि:शुल्क कोचिंग को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन उन्हें सिविल सर्विस की विभिन्न परीक्षाओं के बारे में बताया किया। साथ ही इन परीक्षाओं में प्रश्नपत्र किस प्रकार के आते हैं, उन्हें किस प्रकार हल करना चाहिए और परीक्षा की तैयारी किस तरह से करनी चाहिए। इन सभी बातों पर फोकस रहा। इस कोचिंग क्लास में कई प्रशासनिक अधिकारी तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाएंगे।