{"_id":"5c23cd4cbdec2256f74c495e","slug":"171545850188-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजेंट के घर ढलावली भी पहुंची एनआईए टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजेंट के घर ढलावली भी पहुंची एनआईए टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिसकर्मियों से राइफल लूट के मामले में एनआईए की टीम ने मंगलवार शाम गुरुजेंट सिंह के गांव ढलावली पहुंचकर भी छानबीन की। उसके परिवार के लोगों से काफी देर पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम लौट गई।
अक्तूबर माह में शामली जिले के थाना झिंझाना क्षेत्र में चौसाना-बिडौली मार्ग पर पुलिसकर्मियों से दो राइफल लूट ली गई थीं। इस मामले में पु्िलस ने खुलासा करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में गंगोह थाना क्षेत्र के गांव ढलावली निवासी गुरुजेंट सिंह भी शामिल था। पुलिस ने तब खुलासा किया था कि राइफल लूटने वाले गिरोह का सरगना जर्मन सिंह निवासी अजीजपुर डेरा (झिंझाना) खालिस्तान समर्थक है और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए राइफल लूटी गई थीं। खालिस्तान समर्थकों से मामला जुड़ने के कारण इसकी जांच एनआईए कर रही है।
मंगलवार को एनआईए की टीम ने चारों आरोपियों को साथ लेकर इनके घरों पर पहुंचकर पड़ताल की, जिसके चलते टीम गंगोह थाना क्षेत्र के गांव ढलावली भी पहुंची। वहां पर टीम ने गुरुजेंट सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह और मेजर सिंह से काफी देर पूछताछ की। गुरप्रीत सिंह ने टीम को बताया कि गत 14 अक्तूबर को गुरुजेंट सिंह किसी परिचित से पैसे लाने को बाइक से चौसाना गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने टीम को यह भी बताया कि गुरुजेंट सिंह करीब चार साल से हरियाणा में ट्रक ड्राइवरी कर रहा था। गुरुजेंट सिंह हाईस्कूल तक पढ़ा हुआ है। परिवार के पास डेढ़ बीघा कृषि भूमि है तथा डेयरी का संचालन भी होता है।