{"_id":"5c23cc8cbdec2256a104e616","slug":"171545849996-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान खामियां देख नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान खामियां देख नाराज हुए डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर पालिका परिषद सरसावा में पत्रावलियां फर्श पर रखी देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्रावलियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही अलाव जलवाने और कंबल वितरण की व्यवस्था अभी तक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा अतिशीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम ने नगर पालिका सरसावा में पहुंचकर सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। बॉयोमेट्रिक मशीन अधिशासी अधिकारी के कक्ष के बाहर लगी मिली। मगर बायोमेट्रिक में अधिशासी अधिकारी के फिंगर प्रिंट अपलोड नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अधिकारी को शीघ्र ही फिंगर प्रिंट अपलोड कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान पत्रावलियां फर्श पर रखी देख डीएम नाराज हुए और तुरंत पत्रावलियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। नगर पालिका की ओर से बनाए गए रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। अभी तक कंबल नहीं बांटने तथा अलाव की व्यवस्था नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की और जल्दी ही कंबल वितरण और अलाव जलवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे।