फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आधी रात थाने में पहुंचे एसएसपी, मची खलबली

आधी रात थाने में पहुंचे एसएसपी, मची खलबली

Mon, 24 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आधी रात थाने में पहुंचे एसएसपी, मची खलबली
सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार ने शनिवार आधी रात को दो थानों का औचक निरीक्षण किया। थाने के पहरे पर सिपाही के स्थान पर होमगार्ड मिलने पर नाराजगी जताई। अन्य खामियों को दूर कर अलावा व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात एसएसपी दिनेश कुमार गागलहेडी थाने में पहुंचे। वहां पहरे पर होमगार्ड तैनात मिला। थाना परिसर में बाथरूम की साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। एसएसपी ने कहा कि गागलहेडी आदर्श थाना है, यहां की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यालय, हवालात का भी जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाने पर पहुंचने वाले पीड़ितों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के बैरक की व्यवस्था भी ठीक रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी ने फतेहपुर थाने का निरीक्षण किया। वहां पर भी पहरे पर होमगार्ड तैनात मिला। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम निकल चुकी थी, लेकिन थानाध्यक्ष थाने में मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष खुद भी टीम के साथ निकले। इसके अलावा थाना परिसर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के बारे में मालूम चलने पर उन्होंने परिसर को ऊंचा कराने तथा रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed