{"_id":"5bef147cbdec2269aa2a2699","slug":"171542395004-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रुटिपूर्ण रिजल्ट से नाराज आईटीआई छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रुटिपूर्ण रिजल्ट से नाराज आईटीआई छात्रों का प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रुटिपूर्ण रिजल्ट से नाराज आईटीआई छात्रों का प्रदर्शन
सहारनपुर। त्रुटिपूर्ण रिजल्ट जारी होने से नाराज प्राइवेट आईटीआई के छात्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। व्यवसायिक परीक्षा परिषद पर रिजल्ट जारी करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। डीएम की गैर मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर रिजल्ट को दुरुस्त कराने की मांग की।
शुक्रवार को आईटीआई छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारी रमित सैनी और सोनवीर सिंह के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए। यहां से वह नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन के साथ डीएम के लिए फूल भी लेकर पहुंचे थे, मगर डीएम उस समय अपने कार्यालय में नहीं थे। इस दौरान उन्होंने परीक्षा परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। रमित सैनी ने कहा कि व्यवसायिक परीक्षा परिषद की लापरवाही की वजह से हजारों परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा और इंजीनियरिंग ड्राइंग के नंबर पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके हैं। इस वजह से उनका रिजल्ट अधूरा ही जारी कर दिया गया है। आरोप है कि दो साल से इसी तरह से खामियां सामने आ रही हैं। सोनवीर सिंह ने कहा कि त्रुटिपूर्ण रिजल्ट की वजह से छात्रों की छात्रवृत्ति भी नहीं आ सकी है। संजय गुप्ता, विजय शंकर शर्मा और विकास ने रिजल्ट को दुरुस्त कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में आकाश, अरुण, विजय, सुमित, दीपक, विशाल, पीयूष, सुनील, मोहित, अवनीश, अक्षय, रजनीश, राजेश, शुभम, मनोज, विभोर, अंकित, ऋषिपाल, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक ऋषिपाल मिश्रा ने बताया कि कुछ छात्रों के रिजल्ट अधूरे जारी होने की सूचना मिल रही है। ऐसा केवल उन्हीं छात्रों के साथ हुआ है, जिनके शुल्क अभी तक आईटीआई द्वारा जमा नहीं कराया गया है।