फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खेल महोत्सव में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

खेल महोत्सव में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खेल महोत्सव में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
सहारनपुर। केएलजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर पदक झटके।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एके गुप्ता, केएल अरोड़ा, अनुज बंसल और सविता मखीजा रहीं। सबसे पहले बच्चों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक यतेंद्र गुप्ता और प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खेलों में हम कड़ी मेहनत के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर ख्याति और सम्मान पास सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील की। इसके बाद खेल स्पर्धाएं कराई गईं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कविता गुलाटी, हर्ष, संजना, आयुषी, वंशिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---------------------------------
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऑफिशियल बने
सहारनपुर। सैय्यद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 19 से 26 नवंबर तक लखनऊ में होगी। प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के चार वरिष्ठ खिलाड़ियों का चयन ऑफिशियल के रूप में हुआ है। इनमें मनीष कुमार और अंशुल कुमार को लाइजनिंग ऑफिशियल तथा नीशू राणा और हार्दिक शर्मा को लाइन जज के रूप में चुना गया है। जिला बैडमिंटन संघ सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष शेर सिंह आदि ने चयनित लोगों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed