फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बड़गांव में तनाव बरकरार, 140 लोगों पर कार्रवाई

बड़गांव में तनाव बरकरार, 140 लोगों पर कार्रवाई

Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव में तनाव बरकरार, 140 लोगों पर कार्रवाई
बड़गांव में तनाव बरकरार, 140 लोगों पर कार्रवाई
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। बुधवार की सुबह बड़गांव में हुए जातीय संघर्ष के दौरान जिन गलियों में पथराव हुआ था, वे बृहस्पतिवार को सूनी पड़ी रही। गलियों में केवल पुलिसकर्मियों के बूटों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। पुलिस ने संघर्ष में 15 को नामजद करते हुए करीब 150 को अज्ञात में लेते हुए कार्रवाई की है। 140 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया है। हालांकि नामजद घर छोड़कर फरार हो गए हैं। हालांकि कुछ जिम्मेदार लोग मामले में फैसला कराने के प्रयास कर रहे हैं।
बता दें कि बुधवार की सुबह मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने से टोकने के बाद दो पक्षों में हुए संघर्ष में दलित और राजपूत समाज के छह लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को भी गांव में तनाव के हालात बने हुए थे। देर शाम छुट्टी से लौटे थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव में गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा के साथ उपद्रवियों को कार्रवाई के लिए चेताया। हालांकि गांव के ज्यादातर लोग गिरफ्तारी के डर से फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद व थाना प्रभारी द्वारा प्रेषित चालानी रिपोर्ट पर एसडीएम रामपुर मनिहारन संगीता ने बड़गांव के 140 लोगों को शांतिभंग में मुचलका पाबंद किया है। उधर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कहा कि घटना में शामिल उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। फिलहाल गांव में शांति बनी है। ऐतिहात के तौर पर पीएसी को तैनात किया गया है। अभी तक मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, क्योंकि दोनों पक्षों के सभी आरोपी घर से फरार हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed