{"_id":"5b902764867a557feb4e1c84","slug":"171536173924-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में नहीं हो पा रही खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में नहीं हो पा रही खेलकूद प्रतियोगिता
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लॉक में आयोजित की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए बजट नहीं है, जिस वजह प्रतियोगिताएं नहीं कराई जा रही हैं। जिला युवा कल्याण विभाग ने शासन को पत्र भेजकर बजट दिए जाने की मांग की है।
जनपद के 11 ब्लॉकों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जानी थी, लेकिन जिला युवा कल्याण विभाग को इसके लिए बजट नहीं मिल सका है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना था, लेकिन किसी भी ब्लॉक में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो पाई है। विभाग के मुताबिक एक प्रतियोगिता कराने में कम से कम 50 हजार रुपये खर्चा आता है, लेकिन शासन की ओर से एक प्रतियोगिता के लिए 12 हजार रुपये का ही बजट निर्धारित किया है और वो भी विभाग को नहीं मिल पाया है। ऐसे में प्रतियोगिताएं नहीं हो रही हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि बजट दिए जाने को शासन को पत्र लिखा गया। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।