फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदेश की जूडो टीम घोषित, सहारनपुर के पांच खिलाड़ी शामिल

प्रदेश की जूडो टीम घोषित, सहारनपुर के पांच खिलाड़ी शामिल

Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की जूडो टीम घोषित, सहारनपुर के पांच खिलाड़ी शामिल
सहारनपुर। हिमाचल प्रदेश में सात से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में सहारनपुर के पांच खिलाड़ी स्थान बनाने में सफल रहे हैं। इनमें दो खिलाड़ी सहारनपुर मूल के हैं, जबकि तीन जूडो छात्रावास के हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जूडो की प्रांतीय टीम के गठन के लिए पिछले दिनों सहारनपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ था, जिसमें प्रदेश भर के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को टीम की घोषणा कर दी गई। अंडर-11 में उत्कर्ष शर्मा, हर्ष कश्यप, रोहन सिंह, आदित्य सिंह और मुकुल कुमार को जगह मिली है। बालिकाओं में किरन, अवनी राणा, रिया कश्यप, अनुराधा और अनुष्का का चयन हुआ। अंडर-13 में शिवम कश्यप, ध्रुव शर्मा, नितिन कुमार, स्पर्श सिंह और ए यादव का चयन किया गया। बालिकाओं में अनन्या सिंह, कोमल चौहान, अंजली और स्नेहा का चयन हुआ। अंडर-15 में अभिवंश अग्रवाल, राहुल वर्मा, अंकुर यादव, पिंटू सैनी, संतोष यादव का चयन किया गया। बालिकाओं में साक्षी, रोशनी, सुमन, पवित्रा सिंह और सिमरन चयनित हुईं। टीम का प्रशिक्षक विवेक गर्ग, काशी नरेश यादव और रुचि अग्रवाल को बनाया गया है। प्रदेश की टीम में सहारनपुर के पांच खिलाड़ियों को स्थान मिला है। इनमें अवनी राणा और रोहन सिंह सहारनपुर मूल के हैं, जबकि पिंटू, अंकुर और राहुल जूडो छात्रावास सहारनपुर के खिलाड़ी हैं। उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुनव्वर अंजार, सचिव आयशा मुनव्वर, सहारनपुर जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता, एसी गुप्ता आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed