फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला सलमान का शव

कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला सलमान का शव

Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला सलमान का शव
चिलकाना (सहारनपुर)। करीब तीन माह बाद चिलकाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सलमान के शब को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस कार्रवाई से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे परिजनों को सलमान की हत्या के खुलासे की आस बंधी है।
विज्ञापन

चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हसन निवासी शकूर का बेटा सलमान चार मई की रात अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सहारनपुर गया था। रात करीब 11 बजे शकूर को सूचना मिली थी कि उसके बेटे सलमान का गांव कातला में पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट हो गया है। जिस समय शकूर दुर्घटना स्थल के पास पहुंचा उस समय कुछ लोगों ने सलमान को कार में बैठा रखा था तथा उसकी मौत हो चुकी थी। पांच मई की सुबह सलमान के परिजनों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया था। दो दिन बाद शकूर को पता चला कि उसके बेटे की मौत दुर्घटना में नहीं हुई वरन उसकी हत्या की गई थी। शकूर तभी से अपने बेटे की मौत की सच्चाई जानने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने लगा। पुलिस से निराश शकूर ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने धारा 156/3 के तहत 10 जुलाई को सोनू पुत्र मकसूद तथा ससल पुत्र सुक्कड़ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। कोर्ट ने डीएम को सलमान के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिण् भेजने के आदेश दिये थे। डीएम ने एसडीएम सदर संगीता को मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए रविवार को सलमान के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को कब्र से निकालने के दौरान एसडीएम सदर संगीता, सीओ सदर चोब सिंह, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह, एलआईयू से खालिद हसन, चेयरमैन अकबर कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलमान पुत्र शकूर की मौत चोटों के कारण हुई थी। कोर्ट के आदेश पर सलमान के शव का कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के कारण का पता चल सके
विज्ञापन
विज्ञापन

- संगीता (एसडीएम सदर)
मेरे भाई सलमान की हत्या हुई है। पोस्टमार्टम से सच्चाई का पता चल जाएगा तथा हत्यारों को सजा मिलेगी। तभी हमारे मन को शांति मिलेगीा।
- रिहान (सलमान का भाई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed