{"_id":"5ac51cc84f1c1bf4618b56d2","slug":"171522867400-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों ने हर क्षेत्र में की कश्यप समाज की उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों ने हर क्षेत्र में की कश्यप समाज की उपेक्षा
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गोरखपुर के सांसद इंजी प्रवीण निषाद ने कहा कि कश्यप समुदाय हमेशा से ही राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहा है। इसके बावजूद हर क्षेत्र में कश्यप समाज की उपेक्षा हुई है जिसके लिए राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। राजनीति दलों ने कश्यप समाज के मतों का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए किया है।
सपा से हाल ही में गोरखपुर से जीते प्रवीण निषाद यहां पंचायत घर में कश्यप समाज के तत्वावधान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पहचान के लिए कश्यप समाज को एकजुट होना होगा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संजय निषाद ने कहा कि बिरादारी के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का काम करें ताकि वे भी इंजीनियर, चिकित्सक, आईएएस और आईपीएस अफसर बन सकें। खासतौर पर बेटियों को जरूर शिक्षित करें। विशिष्ट अतिथि मांगेराम कश्यप और वीरेंद्र कश्यप ने कहा छुटमलपुर में धर्मशाला निर्माण का कार्य एक साल में पूरा करा दिया जाएगा। अध्यक्षता महर्षि कश्यप महासभा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष देवराज कश्यप और संचालन लोकेश कश्यप ने किया।
इससे पूर्व महर्षि कश्यप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने महर्षि के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पवन कश्यप, सतीश कश्यप, श्रवण कश्यप, सोनू, मोनू, भोपाल, विनोद, वीरेंद्र, अनिल, राजपाल, मनोज कश्यप आदि रहे।