{"_id":"5ac51bc64f1c1bed618b58cb","slug":"171522867142-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करे प्रशासन: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करे प्रशासन: कांग्रेस
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करे प्रशासन: कांग्रेस
सहारनपुर। दो अप्रैल को जनपद में हुए बंद के बाद पुलिस ने जिले में 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीएम से मिला। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि बंद के दौरान जनपद में हुई हिंसा की घटनाओं का कांग्रेस समर्थन नहीं करती है, मगर प्रशासन से मांग है कि वह घटनाओं की जांच कराकर केवल दोषी लोगों पर ही कार्रवाई करे। निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि कार्रवाई करने में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। प्रशासन को पहले निष्पक्ष रूप से घटनाओं की जांच करनी चाहिए। इसमें विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, नवीन चौधरी, प्रवीण चौधरी, अरविंद पालीवाल, संदीप कांबोज, गणेशदत्त शर्मा, अशोक सैनी, संजीव कौशल, इमरान कुरैशी आदि शामिल थे।