फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दोस्ताना व्यवहार करे पुलिस : एसएसपी

दोस्ताना व्यवहार करे पुलिस : एसएसपी

Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दोस्ताना व्यवहार करे पुलिस : एसएसपी
दोस्ताना व्यवहार करे पुलिस : एसएसपी
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि पुलिस पब्लिक के साथ दोस्ताना व्यवहार करे ताकि कोतवाली आने वाला हर पीड़ित नि:संकोच अपनी बात रख सके। उन्होंने ग्राम प्रधानों से पुलिस और पब्लिक के बीच संवादों के लिए गांवों में समय-समय बैठकें आयोजित कराने की अपील भी की।
एसएसपी बबलू कुमार यहां कोतवाली परिसर में नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष के उद्घाटन पर हुए समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना पुलिस का कर्तव्य है। पुलिस पब्लिक की सेवा के लिए होती है तथा पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। कहा कि छोटी-छोटी बातों पर हुई कहासुनी और मारपीट कईं बार बड़े विवादों का कारण बन जाती है। इसीलिए गणमान्य लोगों को ऐसे विवाद निपटाने में सहयोग करना चाहिए। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कोतवाली में किए गए सुंदरीकरण की तारीफ की। कहा कि स्वच्छ परिवेश में ही हम बेहतर सेवा दे सकते हैं। उन्होंने पब्लिक से पुलिस के कंधे से कंधा मिलकार सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को एसडीएम अमित आसेरी, सीओ यतेंद्र नागर, सीओ गंगोह, पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान, बीजेपी नेता शिव कुमार गुप्ता, पवन सिंह राठौर, हरिपाल सिंह और अजब सिंह राणा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व एसएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर माल गोदाम, हवालात और हथियारों का जायजा लिया। इस दौरान चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में पालिका ईओ सुनील कुमार सरोज, सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया, अंबेहटा चेयरमैन इनाम शाकिर, राकेश गुप्ता, संजीव चौधरी, राजुकमार प्रधान, अशोक शर्मा, वेदभूषण गुप्ता, शिवचरण वर्मा, नकुड़, गंगोह, सरसावा, तीतरो, अंबेहटा और फंदपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed