फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री ने ली सहारनपुर के विकास कार्यों की जानकारी

मुख्यमंत्री ने ली सहारनपुर के विकास कार्यों की जानकारी

Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ली सहारनपुर के विकास कार्यों की जानकारी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम और ब्रिजेश सिंह से जनपद की समस्याओं के बारे में पूछा और निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद राघव लखनपाल शर्मा, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह व रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सांसद ने बताया कि सीएम ने सहारनपुर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। घाड़ क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम ने मां शाकंभरी देवी और देवबंद के त्रिपुरा बाला सुंदरी मंदिर के सुंदरीकरण के बारे में बातचीत की। सीएम ने कहा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हो चुका है। जनता के सहयोग से स्मार्ट सिटी को योजनाओं को संचालित कराया जाए। इनमें जनता के सुझाव लिए जाएं। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए, जो अधिकारी लापरवाही बरते, उसके बारे में शासन को अवगत कराया जाए। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहारनपुर को विकसित बनाने के लिए सांसद और विधायक अपने सुझाव दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed