{"_id":"5a53b3da4f1c1b4b198b5968","slug":"171515434970-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर बेहोश मिले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर बेहोश मिले युवक की मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेटफार्म पर बेहोश मिले युवक की मौत
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में बेहोश पड़े मिले एक युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक की पुलिस शनाख्त नहीं करा सकी। युवक का जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
प्लेटफार्म नंबर पांच पर दो दिन पूर्व आरपीएफ को लगभग 30 वर्षीय एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। आरपीएफ ने बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की तलाशी भी ली गई। लेकिन युवक के बारे में आरपीएफ को कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। बेहोश मिले युवक का दो दिन से जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा था। लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद युवक की हालत में सुधार नहीं हो सका।
सोमवार सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। उसके होश में न आ पाने के कारण उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक को रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी गिरोह ने कोई नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। इसके चलते युवक के पास से कुछ भी बरामद नहीं हो सका।