फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक रोगी के पास एक ही तीमारदार रहेगा

एक रोगी के पास एक ही तीमारदार रहेगा

Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एक रोगी के पास एक ही तीमारदार रहेगा
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा है कि जिला अस्पताल में अनाधिकृत वाहनों पर बैरियर लगाकर रोक लगाई जाए और रोगी के साथ सिर्फ एक ही तीमारदार को रहने दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम पीके पांडेय शुक्रवार को जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति गवर्निंग बॉडी के सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगी को भर्ती करते समय एक पार्स निर्गत किया जाएगा। जिसमें रोगी के पास एक ही तीमारदार को आने की छूट होगी एवं चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर एक बैरियर लगाया जाएगा। जिससे अनाधिकृत वाहन अंदर नहीं आ जा सकेंगे। चिकित्सालय परिसर में कैंटीन खोली जाएगी। जिसमें बाजार दर से कम दर पर सामान उपलब्ध कराया जाए। बैठक में प्रमुख अधीक्षक डाक्टर सत्य सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर गीता राम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर बीएस सोढ़ी, मौलवी फरीद, डाक्टर फुरकान अहमद, पूनम सैनी, बबली सैनी, देव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

------------------
-। दस दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर शुरू
सहारनपुर। बाबा लालदास मार्ग स्थित सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर में विद्या भारती मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन संगठन मंत्री तपन ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर प्रदेश निरीक्षक सौरण सिंह, संभाग निरीक्षक नेत्रपाल, धर्मवीर, महेश, प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, अखिलेश मित्तल, शिव कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य सुनील गुप्ता, अध्यक्ष वेद प्रकाश, त्रिलोक चंद गुप्त, ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
-। अनिवार्य सेवानिवृत्ति का विरोध जताया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में केंद्र एवं सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष जताया गया एवं 9 जुलाई को लखनऊ में हुई महासंघ की बैठक में लिए निर्णयों पर विचार विमर्श किया गया। तथा सरकार की 50 वर्ष की अधिवर्ष आयु पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के विरोध में 3 अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागरमनोज कुमार, कुलदीप कुमार शर्मा, कर्म सिंह, अमर गुप्ता, नीरज धीमान, सत्यपाल, अब्दुल रहमान, माधवानंद पंत, अतुल, राजकुमार, देवव्रत त्यागी, महेंद्र कुमार, राकेश कुमार, देव कुमार, शशि कुमार, हरपाल, विवेक शर्मा, सुनील त्यागी, महेश कुमार, दिनेश त्यागी, अनिल जैन, एसके शर्मा मौजूद रहे।
----------
--। रावण पर हमले की जांच की मांग
सहारनपुर। अंबेडकर समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष शिवकुमार पप्पू ने कहा है कि जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर और जिलाध्यक्ष कमल वालिया को जरा भी खरोंच आई तो अंबेडकर समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
-----------
महिला को उपचार के बाद परिजनों को सौंपा
सहारनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को 25 मई 2010 को ग्राम ताहरपुर में मानसिक स्थिति ठीक न होने की दशा में एक महिला मिली थी। उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 26 मई 2010 को ही मामला दर्ज कराया गया और उसके मानसिक उपचार के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय आगरा में भर्ती कराया था। ठीक होने पर महिला ने अपना नाम दुर्गी, पिता का नाम संग्राम निवासी ग्राम हतनाबेड़ा, पेटेला, थाना जेटेया, जिला पश्चिमी सिंहभूमि चाईबासा, झारखंड बताया। जिस पर महिला के परिजनों को सूचित कर बुलाया गया। भाई को पहचानने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
---------------
-। शिक्षा मित्रों के लिए रास्ता निकालने की अपील
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 25 जुलाई को दिए गए निर्णय पर विचार किया गया।
जिला संयोजक डाक्टर सुशील पुंडीर ने कहा कि इस निर्णय से लाखों शिक्षा मित्र बेरोजगार हो गए हैं। सरकार को समायोजित शिक्षकों की बहाली का रास्ता निकालना होगा। बैठक में अनिल शर्मा, डाक्टर बृजमोहन द्विवेदी, हरिपाल सिंह, डाक्टर सादाराम, डाक्टर राजकुमार, नेत्रपाल सिंह चौहान, ऋषिपाल सिंह, बलवीर सिंह, योगेश सैनी मौजूद रहे।

----------
कमेटियों का गठन
सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशल की बैठक में 18 एवं 19 अगस्त को सहारनपुर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव के लिए कमेटियों का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष देवकुमार ने समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील की। बैठक में आरएम नायर, सुंदरपाल, शशि कुमार सैनी, मांगेराम, अतहर अली खान, अनिल सैनी, रविंद्र कुमार, अर्चना भटनागर, सचिन सैनी, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, पारस सिंह, बिनलकांत बीनू, दीपमाला शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed