{"_id":"59627cb14f1c1b89488b4598","slug":"171499626673-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोषों की रिहाई के लिए थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोषों की रिहाई के लिए थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दोषों की रिहाई के लिए थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच के लोगों ने थानाध्यक्ष से मिलकर शब्बीरपुर कांड में रातों रात गिरफ्तार कर जेल भेजे निर्दोष लोगों को रिहा किये जाने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि दोषी कोई भी हो उसकी रिहाई की मांग नहीं की जायेगी।
इससे पहले कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में आयोजित राजपूत चेतना मंच की बैठक में डा सुखपाल सिंह ने कहा कि हमें क्षत्रिय धर्म का पालन करते हुए समाज संरक्षण करने की परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि क्षत्रियों व दलितों को आपस में भिड़ाने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। शब्बीरपुर कांड़ के बाद बड़गांव के एक बाग व अंबेहटा चांद में हुए हमले को लेकर पुलिस द्वारा उठाकर जेल भेजे गये निर्दोष लोगों को रिहा करने की कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा नेता गजराज राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। चाहे वह किसी भी समाज का हो। राजेंद्र सिंह, सुशील, राजबीर, वेदप्रकाश, कंवरपाल, राजबीर चौहान, विनोद, शीशपाल सिंह, दिनेश मुखिया मौजूद रहे।