फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   17,500 people broke traffic rules in seven days

सात दिन में 17,500 लोगों ने तोड़े यातायात के नियम

Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
17,500 people broke traffic rules in seven days
निगम में स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी (इंटेग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर) मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम तथा ए? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। जानकर हैरानी होगी कि बीते सात दिन में 17,500 लोगों ने यातायात के नियम तोड़े हैं, जिनको चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। यातायात के नियम तोड़ने की सभी घटनाएं महानगर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं, जिनको नगर निगम परिसर में बने आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से मॉनिटर किया गया है। यह जानकारी आईसीसीसी में तैनात तकनीकी स्टाफ ने स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम. और एसएसपी आकाश तोमर को दी। दोनों अधिकारी मंगलवार को आईसीसीसी की व्यवस्थाएं देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त लोकेश एम. और एसएसपी आकाश तोमर मंगलवार की दोपहर आईसीसीसी पहुंचे। उन्होंने सेंटर में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए महानगर के यातायात का जायजा लिया। इसी दौरान अधीक्षण अभियंता अमरेंद्र गौतम व अन्य स्टाफ ने बताया कि अभी शहर में 32 चौराहों पर लगे 55 सीसीटीवी का फीडबैक मिल रहा है। इन कैमरों से जो डाटा मिला है उसके मुताबिक 17,500 से ज्यादा वाहन चालकों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया है। इनमें हेलमेट नहीं लगाने, ट्रिपल राइडिंग और डिजिटल नंबर प्लेट न लगवाने वाले वाहन, दूसरी साइड से वाहन चलाना आदि शामिल हैं। इन सब वाहनों के नंबर स्मार्ट सिटी के कैमरों ने रिकॉर्ड किए गए हैं। मंडलायुक्त लोकेश एम ने निर्देश दिए कि परिवहन विभाग से इन वाहन चालकों का डाटा लेकर इन्हें चेतावनी नोटिस भेजे जाएं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि महानगर में कैमरों के लग जाने से अपराध पर नियंत्रण करने में पुलिस को मदद मिलेगी। भविष्य में जो भी लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे उनका डाटा आरटीओ से लेकर शहर में 11 स्थानों पर लगाई जाने वाली एलईडी स्क्रीन पर तथा सोशल मीडिया एकाउंट पर भी वायरल किया जाएगा। आईटी आफिसर मोहित तलवार व स्मार्ट सिटी के वाहिद और नितिश सैनी ने एसएसपी को बताया कि शहर के 17 जंक्शनों पर सर्विलांस व पीटी जेड कैमरे दोनों लगेंगे। अभी यह कार्य चल रहा है। सर्विलांस कैमरा रिकॉर्ड करता है और पीटी जेड कैमरा नंबर प्लेट की पहचान करता है। एसएसपी को पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी जानकारी दी गई। तकनीकी सहायक जितेंद्र सिंह, पीएमसी के योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुदी पड़ी हैं सड़कें कैसे हो नियमों का पालन
सात दिन में 17,500 लोगों द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने की बात सामने आई है, जिनको मंडलायुक्त ने चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। पर सवाल यह है कि शहर भर में खोदकर छोड़ी गई सड़कों और चौराहों पर वाहन चालक नियमों का पालन कैसे करें। घंटाघर पर एक साइड पूरी तरह बंद करने की वजह से दोनों साइड का यातायात एक ही सड़क से चल रहा है। ऐसे में नियमों का पालन कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed