फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16.73 lakh rupees were grabbed in the name of getting the agency of electric scooter

सहारनपुर: इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी दिलाने के नाम पर 16.73 लाख रुपये हड़पे

Thu, 16 Feb 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
16.73 lakh rupees were grabbed in the name of getting the agency of electric scooter
मुजफ्फरनगर। उड़ीसा स्थित लायर बर्ड इलेक्ट्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेट के पदाधिकारियों के खिलाफ इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीडि़त ने एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन

गांधी कालोनी की मैसर्स गंभीर आटो मोबाइल्स के साझीदार रविंद्र सिंह ने नई मंडी कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया हैं। बताया कि उड़ीसा में स्थित लायर बर्ड इलेक्ट्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी सुनील कपूर, प्रबंध निदेशक नंदनीपाल, मुख्य लेखाकार दैवष्मिता निवासी नई मंडी, अतिरिक्त निदेशक ज्ञानेंद्र, विवेक श्रीवास्तव व मनोज जैन ने उनके साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की एजेंसी के लिए एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट होने के बाद कंपनी का प्रचार करने के लिए विवेक श्रीवास्तव और मनोज जैन को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया। इसमें 73,916 रुपये खर्च हुए थे। कई बार में मोटी रकम खातों में जमा कराई गई। तीन जनवरी 2023 को स्कूटर भेजने के दो बिल भी भेजे गए, लेकिन स्कूटर नहीं आए। अब सभी आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे है। कंपनी के प्रबंधकों ने उनके 16 लाख 73 हजार 916 रुपये हड़प लिए है। पीडि़त ने एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed