फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलों की बदहाली पर जागा प्रशासन

पुलों की बदहाली पर जागा प्रशासन

Sun, 19 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलों की बदहाली पर जागा प्रशासन
पुलों की बदहाली की आई याद, मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के प्रमुख पुलों की हो रही दुर्दशा को लेकर प्रशासन जाग गया है। ढमोला नदी के छोटे पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बार छोटे पुल की रेलिंग को सीमेंट से पक्का बनाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य पुलों की खामियों को दूर करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
महानगर के ढमोला नदी के छोटे और बड़े पुल, अंबाला रोड के मेला गुघाल पुल, कोर्ट रोड के कचहरी वाले पुल, शारदानगर पुल और बेरीबाग के ढमोला नदी पुल की बदहाल हालत को लेकर अमर उजाला ने 15 मई को समाचार प्रकाशित किया था। पुलों की फुटपाथ टूटी पड़ी हैं। कई जगहों पर रेलिंग गायब हैं और सड़कों में निकल रहे सरियों आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इनमें ढमोला और मेला गुघाल पुल अति महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि, यहां से रोजाना उत्तर प्रदेेश के विभिन्न जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के वाहनों का संचालन होता है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और ढमोला नदी के छोटे पुल की खामियों को दूर कराने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ढमोला नदी के इस छोटे पुल पर पातालनगर की तरफ करीब कई फुट गहरा गड्ढा है, जिसकी रेलिंग गायब हो गई थी और आए दिन इसमें फंसकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। इस कारण हर समय यहां खतरा बना रहता था। इसके अलावा फुटपाथ टूटी पड़ी और कई जगहों पर रेलिंग खत्म हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल की पक्की रेलिंग बनाई जा रही है। इसके अलावा पुल की अन्य कमियों को दूर करने के लिए भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहित कुमार का कहना है कि लगातार काम चल रहा है। शहर के सभी पुलों की कमियों की दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढमोला नदी पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने पर लोगों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया है। क्षेत्रवासी पठानपुरा निवासी साजिद खान का कहना है कि ढमोला नदी के छोटे और बड़े दोनों पुलों की हालत खराब है, लेकिन अब काम शुरू होने से उम्मीद जगी है दोनों पुल अच्छे और सुरक्षित हो जाएंगे। रामनगर निवासी सुनील कुमार और दीपक ने अमर उजाला का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि ढमोला नदी के अति महत्वपूर्ण है। फुटपाथ टूटी और कई जगहों पर न होने की वजह से पैदल चलने में हर समय खतरा बना रहता था, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed