{"_id":"5c6b0830bdec224bf10206d5","slug":"161550518320-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की स्वाइन फ्लू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की स्वाइन फ्लू से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की स्वाइन फ्लू से मौत
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में महिला की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है।
महिला के पति उमेश ने बताया कि उनकी पत्नी को सप्ताह भर पहले हल्का बुखार और खांसी की शिकायत थी। उन्होंने छुटमलपुर स्थित एक निजी डॉक्टर को दिखाया, जिसने स्वाइन फ्लू के लक्षण होने की बात कहते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह अपनी पत्नी को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल के द्वारा महिला की जांच कराई गई, जिसमें स्वाइन फ्लू आया। अस्पताल ने महिला को चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। उमेश ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ की ओर से भी जांच कराई गई, जिसमें भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। पीजीआई में इलाज चल रहा था मगर डॉक्टर उनकी पत्नी को बचा नहीं सके। डॉक्टरों ने महिला का अंतिम संस्कार सावधानी के साथ करने की सलाह दी। एक ओर जहां महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मौत की वजह स्वाइन फ्लू होने से दहशत भी है।
उधर, नोडल अधिकारी डॉक्टर शिवांका गौड़ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, मगर परिवार के पास ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो सके। ऐसे में मौत की वजह स्वाइन फ्लू मानना ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला करीब एक महीने से बीमार थी। यदि स्वाइन फ्लू होता और समय रहते सही उपचार मिला, तो सप्ताह भर में बीमारी ठीक हो जाती।