फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किराए पर रह रहे कश्मीरी लोगों के घरों के सामने हंगामा

किराए पर रह रहे कश्मीरी लोगों के घरों के सामने हंगामा

Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
किराए पर रह रहे कश्मीरी लोगों के घरों के सामने हंगामा
किराए पर रह रहे कश्मीरी लोगों के घरों के सामने हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमले के बाद कश्मीरी लोगों के खिलाफ हिंदू संगठनों में गुस्सा है। रविवार को देवबंद निवासी विहिप (धर्म प्रसार) के प्रांत मंत्री ने वीडियो वायरल करके कश्मीरी छात्रों को बाहर निकालने वाला बयान दिया था, तो सोमवार को हिंदू संगठन के लोगों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालनगर में हंगामा प्रदर्शन किया। वहां रहने वाले कश्मीरियों को वापस भेजे जाने की मांग भी की। वहीं, पुलिस सक्रिय हुई, तो शाम को कश्मीर के लोग मकान खाली करके चले गए।
सोमवार को वंदेमातरम एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोग एकत्रित होकर नगर कोतवाली के मोहल्ला गोपाल नगर पहुंचे। वहां कुछ मकानों में किराए पर रह रहे कश्मीरी लोगों के घर के सामने जमकर हंगामा किया। हंगामा किए जाने के चलते मकानों में रह रहे कश्मीरी लोगों ने मकानों के दरवाजे बंद कर लिए। वहां लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कश्मीरी वापस जाओ के नारे भी लगाए। विजयकांत चौहान का कहना है कि कश्मीरी लोग संदिग्ध हैं। जिनसे क्षेत्र के लोगों को खतरा बना हुआ है। सामान बेचने के बहाने घर-घर जाकर रेकी करते हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कश्मीरी लोग काफी समय से मकान किराए पर लेकर रह रहे हैं। सुबह छह बजे ही घरों से निकल जाते हैं और रात नौ दस बजे के बाद ही आते हैं। किसी को नहीं पता कि यह लोग कहां के रहने वाले हैं। मोहल्ले वालों ने कई बार जानने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों ने कोई जानकारी नहीं दी। जिस पर लोगों को संदेह भी हुआ। विजयकांत चौहान ने कहा कि किसी भी कश्मीरी को बिना पुलिस जांच के क्षेत्र में नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संदिग्ध कश्मीरियों की जांच कराए जाने और उन्हें शहर से वापस किए जाने की मांग की। हंगामे की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उधर, नगर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि गोपालनगर में रहने वाले कश्मीरी लोगों ने मकान खाली कर दिए हैं और यहां से चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखपुरा में रह रहे हैं परिवार, पुलिस अनजान
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपाल नगर में ही नहीं, देहात कोतवाली के मोहल्ला शेखपुरा में भी दर्जनों कश्मीरी परिवार रह रहे हैं, जबकि पुलिस एवं खुफिया विभाग कश्मीरी लोगों के होने से इंकार करती रही। पिछले माह देवबंद में रह रहे बांग्लादेशी युवकों के पकड़े जाने के बाद अधिकारियों ने जिले में रह रहे बाहरी लोगों की छानबीन कराए जाने की बात कही थी। अभी तक न तो पुलिस को पता लग सका और न ही खुफिया विभाग ही पता लगा सका। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि कश्मीरी लोग कहां रह रहे हैं। वह इसकी जानकारी कराएंगे।

-------------
-- वापस भिजवाए जाएंगे कश्मीरी : एसपी सिटी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि लोगों में रोष एवं माहौल तनावपूर्ण होने को देखते हुए सहारनपुर में अस्थायी रूप से रह रहे कश्मीरी लोगों को वापस भिजवाया जाएगा। जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed