फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शतरंज में चला शह और मात का खेल

शतरंज में चला शह और मात का खेल

Tue, 12 Feb 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
शतरंज में चला शह और मात का खेल
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेला के तहत सोमवार को शतरंज, कबड्डी और एथलेटिक्स के मुकाबले कराए गए। शतरंज में शह और मात का खेल तो कबड्डी में दांवपेंच चले। एथलेटिक्स के तहत अनेक तरह की दौड़ और अन्य स्पर्धाएं कराई गईं।
विज्ञापन

शतरंज में बालिकाओं के पहले सेमीफाइनल में भूमि राणा ने टीना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रुपम गोगिया ने बुशरा खान को हराकर फाइनल में एंट्री पाई। फाइनल में रुपम गोगिया भूमि राणा को हराकर चैंपियन बनी। बालकों के पहले सेमीफाइनल में विशु सैनी तथा दूसरे सेमीफाइनल में विवेक गर्ग विजेता बने और फाइनल में एंट्री की। फाइनल में विशु सैनी ने जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल जेवी जैन कॉलेज और सरदार पटेल इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें जेवी जैन कॉलेज ने 29-21 के अंतर से जीत हासिल की। बालकों की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद मुर्तजा पहले और रोहित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में अंजली ने पहला और काजल ने दूसरा स्थान पाया। गोला फेंक में सुमित पहले, समर दूसरे और अरुण तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में अंजली ने पहला, हिमानी ने दूसरा और सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed