फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोवंश मुक्त कराया, तीन गो तस्कर भी पकड़े

गोवंश मुक्त कराया, तीन गो तस्कर भी पकड़े

Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोवंश मुक्त कराया, तीन गो तस्कर भी पकड़े
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बुधवार की आधी रात गांव गंदेवड़ा के एक खेत में छापेमारी कर कटान को बांधे गए दो गोवंश मुक्त कराते हुए मौके से तीन सगे भाईयों को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

एसआई सत्यवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने बुधवार की रात एक बजे मुखबिर की सूचना के बाद गांव के मुस्तफा के खेत की घेराबंदी की तो वहां दो बछड़े बंधे मिले। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के ही शहजाद, शाहनवाज उर्फ गोल्डी एवं शोयब पुत्रगण सईद कुरैशी उनके वध की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। दोनो गोवंश को मुक्त कराते हुए पुलिस पकड़े गए आरोपियों को थाने ले आई। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed