{"_id":"5bdded82bdec226953783dad","slug":"161541270914-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेना कोली गांव में छापा, 100 किलो मावा नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेना कोली गांव में छापा, 100 किलो मावा नष्ट कराया
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदेना कोली गांव में छापा, 100 किलो मावा नष्ट कराया
सहारनपुर। दीपावली पर मिठाइयों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मावे और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव चंदेना कोली में एक मकान पर छापा मारा। मौके पर करीब 100 किलो मावा अपमिश्रित श्रेणी का मिला। इसके चलते टीम ने यह मावा नष्ट करा दिया।
शनिवार को अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता, रामजीत सिंह, इंदल यादव, महावीर प्रेमी ने गांव चंदेना कोली में जमील के मकान पर छापा मारा। यहां मावा बनाने में प्रयुक्त किए जा रहे स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति घी, दूध, क्रीम सहित अन्य सामान मिला। मकान में 100 किलो मावा बनाकर तैयार रखा गया था। मावा तैयार करते समय साफ-सफाई का ध्यान भी नहीं रखा गया था। इसके चलते मावे को खाने के लिए अनुपयुक्त मानते हुए नष्ट करा दिया गया। अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि मौके से मावा, वनस्पति घी, स्किमड मिल्क पाउडर, क्रीम, दूध का सैंपल लिया गया, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। इसके अलावा गांव पनियाली कासिमपुर में मुंतजिर के यहां से दूध का नमूना जांच के लिए भरा गया।
चेकिंग कर पकड़ी घटतौली
सहारनपुर। विधिक बाट माप विभाग की टीम ने शनिवार को घटतौली रोकने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 26 दुकानों पर चालान काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विधिक बाट माप विभाग की सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक, जिला प्रभारी राजेश कुमार और निरीक्षक आनंद प्रकाश सिंह ने शनिवार को चेकिंग के दौरान मिठाई विक्रेताओं के 14 चालान काए, जबकि सराफा व्यापारियों के सात चालान काटे गए। इसके अलावा घटतौली के आरोप में पांच चालान किए गए। उन्होंने बताया कि मिठाई विक्रेताओं के यहां डिब्बे सहित वजन तौलकर घटतौली पाई गई। एक किलो मिठाई में कहीं पर 28 ग्राम, तो कहीं पर 105 ग्राम कम तौल की जा रही थी। एक रिटेल स्टोर में गिफ्ट पैकेट्स पर नियमानुसार घोषणाएं नहीं मिलने पर चालान किया गया तथा विनिर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया गया।